पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा का हरियाणा में है बड़ा कद, नहीं किसी कांग्रेसी से काेई लड़ाई: श्रुति चौधरी

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2024 - 05:35 PM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत) : हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के नेता अलग-अलग कार्यक्रमों से पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे हुए हैं। यहीं कारण है कि जनता का लगातार कांग्रेस को पूरा समर्थन मिल रहा है, आने वाले चुनावों में कांग्रेस अपना बेहतर व श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने कहा कि किसी कांग्रेसी से काेई लड़ाई नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का हरियाणा में बड़ा कद है और वे अच्छा कर रहे हैं। साथ ही कहा कि उसका ना गुटबाजी में विश्वास और ना ही किसी से कोई बैर है। 

दरअसल पूर्व सांसद श्रुति चौधरी दादरी के रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंची थी और प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। श्रुति ने कार्यकर्ताओं को 3 मार्च की दादरी परिवर्तन रैली बारे चर्चा करते हुए जिम्मेदारियां लगाई। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा में इस रैली की आवाज संसद तक पहुंचेगी। रैली में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला व किरण चौधरी संबोधित करेंगे। श्रुति चौधरी ने कहा कि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा है और आगे भी वे चुनाव लड़ेंगी। साथ ही संगठन को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन से नहीं बल्कि लोगों के आशीर्वाद से चुनाव लड़कर जीतेगी, क्योंकि भाजपा को जनता ने नकार दिया है।

श्रुति चौधरी ने कहा कि भाजपा को अपने उम्मीदवार ढूंढने में मुश्किलें हो रही हैं। वहीं पार्टी के एक नेता द्वारा कांग्रेस में दम घुटने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस में जिनका दम घुट रहा है, इससे कोई मतलब नहीं और ना ही किसी की कोई जिम्मेदारी लेती। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की दक्षिण हरियाणा में रैली का कोई असर नहीं होगा, उनके झूठे वायदों को जनता ने पहचान लिया है। श्रुति ने किसान आंदोलन को कांग्रेस का पूरा समर्थन बताते हुए केंद्र सरकार से किसानों की मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static