पूर्व कांग्रेस मंत्री ने रामदेव के खिलाफ दर्ज केस लिया वापस(VIDEO)

punjabkesari.in Tuesday, Jan 28, 2020 - 09:54 AM (IST)

रोहतक(संजीव): साल 2017 में रोहतक में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में बाबा रामदेव द्वारा दिए गए भड़काऊ भाषण पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुभाष बत्तरा ने मुकद्दमा वापस ले लिया है। बत्तरा ने कहा कि उन्होंने यह केस नैतिक आधार पर वापस लिया है। 2017 में बाबा रामदेव ने मंच से कहा था कि यदि उनके हाथ कानून से बंधे नहीं होते तो भारत माता की जय नहीं बोलने वाले लोगों के सिर कलम कर देते। 

प्रदेश के पूर्व मंत्री सुभाष बत्तरा ने कहा कि हमारी इस विषय पर गलतफहमी थी। वो दूर हो गई है। बाबा रामदेव ने इसे स्पष्ट कर दिया है। उस दौरान बाबा रामदेव सद्भावना रैली कर रहे थे। हर समाज के लोग बैठे थे। बात सद्भावना बनाने की होनी चाहिए थी लेकिन बाबा रामदेव ने भड़काऊ भाषण दिया था। ऐसी बात नहीं होनी चाहिए थी। हालांकि उन्होंने हरिद्वार में काफी लोगों को इक_ा करके इसे स्पष्ट कर दिया है। तभी उन्होंने केस वापस लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static