इनेलो की पूर्व विधायक सरोज मोर का देहांत, मेदांता में चल रहा था इलाज

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 04:06 PM (IST)

नारनौंद (हरकेश जांगड़ा): इनेलो पूर्व विधायक सरोज मोर का लंबी बीमारी के कारण देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बास में ही किया जाएगा। उन्हें कुछ समय पहले मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालत गंभीर होने के चलते पूर्व विधायक वेंटिलेटर पर थीं।

इनेलो नेता राज सिंह मोर ने बताया कि सरोज मोर पिछले काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थी और वह पिछले एक महीने से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में दाखिल थी। इलाज के दौरान ही उन्होंने शुक्रवार की दोपहर को आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को ही गांव बास में किया जाएगा वो 2009 में इनेलो की टिकट पर विधायक बनी थी और अब भी इनेलो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static