पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान जजपा में शामिल, बोले- कांग्रेस में नहीं मिला मान-सम्मान

punjabkesari.in Wednesday, Oct 02, 2019 - 12:29 AM (IST)

नई दिल्ली (कमल कांसल): विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। मंगलवार को भी जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा कांग्रेस को  झटका दिया है। कांग्रेस की सरकार में सहकारिता मंत्री रहे एवं दो बार विधायक रहे दादरी निवासी सतपाल सांगवान कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारियों, पूर्व चेयरमैन, सरपंचों एवं पूर्व सरपंचों सहित मंगलवार को जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए।

पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान पांच बार दादरी विधानसभा से चुनाव लड़े चुके हैं। उन्होंने 1996 में पहला चुनाव हविपा की टिकट से लड़ा तथा दो बार विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस छोड़कर आए सांगवान कहा कि उन्हें कांग्रेस में वह मान सम्मान नहीं मिला था, कांग्रेस अब खत्म होने वाली है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है।

बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक ईश्वर सिंह भी अपने समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़कर जेजेपी में शामिल हुए। जेजेपी नेता एवं हिसार के पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि दोनों सीनियर नेताओं के आने से पार्टी को मजबूती मिली है।
 

ईश्वर सिंह का राजनीतिक सफर-

  • वे 2008 से 2014 तक कांग्रेस पार्टी से राज्यसभा सांसद रहे। 
  • सदस्य, नेशनल SC कमीशन (2014-2017)
  • विधायक, गुहला, 1977-1982
  • चेयरमैन, हाउसिंग बोर्ड, हरियाणा, 1979-1982
  • चेयरमैन, हरियाणा एजुकेशन बोर्ड
  • जिलाध्यक्ष, कैथल, कांग्रेस, 2002-2004

सतपाल सांगवान का राजनीतिक सफर-

  • दादरी सीट पर 1996 से सक्रिय, 5 चुनाव लड़ चुके हैं।
  • 1996 में चौधरी बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी से जीते, 2009 में चौधरी भजनलाल की हजका की टिकट पर जीते और कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।
  • दादरी से ही 2000 में हविपा से और 2005 का चुनाव निर्दलीय लड़े और अच्छे वोट लिए।
  • 2014 में भी कांग्रेस के दादरी से उम्मीदवार रहे।
  • चौधरी भजनलाल और चौधरी बंसीलाल के साथ काम कर चुके सांगवान जी अब चौधरी देवीलाल जी की पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Related News

static