हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. छतर सिंह चौहान को दी अंतिम विदाई, पैतृक गांव बौंद में हुआ अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 12, 2023 - 03:38 PM (IST)

चरखी दादरी( पुनीत): हरियाणा विकास पार्टी से दो बार मुढाल हलके के विधायक रहे व बंशीलाल सरकार के दौरान 1996 में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष रहे छतर सिंह चौहान का आज उनके पैतृक गांव बौंद कलां में हजारों अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री किरण चौधरी, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी सहित पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व किशनदास भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने स्व. छतर सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देते हुए स्वच्छ व स्पष्ट राजनीति करने वाला बताया।

बता दें कि छतर सिंह चौहान का सोमवार को पीजीआई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। छतर सिंह ने मुंढाल हलके से वर्ष 1991 और 1996 में हरियाणा विकास पार्टी की टिकट पर चुनाव जीता था। विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों की सौगात दी थी। वे बंशीलाल सरकार में करीब तीन साल हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। उनके पैतृक गांव बौंद कलां में सुबह से ही अनेक राजनीतिक व सामाजिक लोग श्रद्धांजिल देने पहुंचे। घर से गांव की गलियों से होते हुए नीमड़ी रोड तक गाजे-बाजे के साथ शव यात्रा निकाली और बड़े बेटे नरेंद्र चौहान ने मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार में पहुंची पूर्व सीएलपी लीडर व तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने ने स्व. छतर सिंह चौहान को अपना राजनीतिक गुरु बताया। कहा कि छतर सिंह ही उनको दिल्ली से हरियाणा की राजनीति में लेकर आए थे। वे पूर्व सीएम स्व. बंशीलाल के विश्वासपात्र रहे और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष रहते हुए अनेक राजनीतिक फैसले प्रदेश हित में लिए। आज भी हरियाणा विधानसभा में उनकी चर्चाएं होती हैं। वहीं हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी बोली ने कहा कि स्व. छतर सिंह से प्रेरणा लेकर राजनीति में बहुत कुछ सीखने को मिला था। वे परिवार के सदस्य रहे हैं और उनके जाने से बहुत दुख हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static