पानीपत में चार दोस्त भयानक हादसे का शिकार...2 की मौत, एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे हरिद्वार

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 01:03 PM (IST)

पानीपत : हरियाणा के पानीपत से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हरिद्वार जा रहे चार दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के इसराना थाना क्षेत्र के शाहपुर बस स्टैंड के पास की है। हादसे में प्रदीप और रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय और सोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में प्रदीप और रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय और सोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया।

इसराना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static