पानीपत में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप...2023 में हुई थी शादी
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 11:32 AM (IST)
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले की रामपुरा कॉलोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फांसी के फंदे पर मिली विवाहिता के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए।
बता दें कि विवाहिता की साल 2023 में शादी की थी। विवाहिता 5 महीने की गर्भवती थी, पहले एक बेटा है। मृतका सारंगी की 5 बहनों, एक भाई और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। परिजनों ने पति पर दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों के आरोप लगाए है। परिजनों ने देहज के लिए प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए। वहीं बाइक और सोने की चेन की डिमांड करने के आरोप लगाए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। परिजनों ने सास ससुर और पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)