देश को मिलेगी चौथी वंदे भारत, मंत्रिमंडल के साथ CM मनोहर लाल चंडीगढ़ से अंबाला तक करेंगे सफर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2022 - 06:34 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन का तोहफा देने वाले हैं। यह ट्रेन ऊना और दिल्ली के बीच चलेगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ऊना से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन से पंजाब और हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा के लोगों को भी काफी फायदा होगा। हरियाणा के जो लोग कामकाज के लिए दिल्ली या अन्य शहरों में जाते हैं, उन्हें इस ट्रेन के चलने से सहूलियत मिलेगी। ऊना-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन अवसर पर हिमाचल पहुंच रहे पीएम मोदी का गृह मंत्री अनिल विज  द्वारा सुबह 11 बजे अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पर स्वागत करेंगे किया जाएगा।


वंदे भारत के चलने से अंबाला से दिल्ली जाने वालों को होगा फायदा



बता दें कि प्रधानमंत्री 13 अक्टूबर की सुबह ऊना रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी द्वारा ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद यह ट्रेन ऊना से सुबह साढ़े नौ बजे चलेगी, जो आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़ और अंबाला होते हुए साढ़े तीन बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी तमाम कैबिनेट मंत्रियों के साथ चंडीगढ़ से अंबाला तक यात्रा करेंगे। मनोहर लाल ने इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ऊना से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन निश्चित तौर पर एक बड़ी सौगात होगी।

 

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी नई वंदे भारत ट्रेन


बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सफर को आरामदायक तो बनाएगी ही साथ ही दूरी को भी कम करेगी। वंदे भारत में दिल्ली से चंडीगढ़ करीब तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा। नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। अब इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई हैं। इसमें ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसमें वाईफाई सुविधा के साथ ऑन-डिमांड कंटेंट की व्यवस्था है। यह भारत की चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। फिलहाल अहमदाबाद-मुंबई, नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जा रही है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static