मकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी ने 15 लाख रुपए में मकान बेचा

punjabkesari.in Friday, May 12, 2023 - 11:56 AM (IST)

हिसार: हिसार में मकान बेचने के बावजूद रजिस्ट्री न करवाने पर 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी और उसकी पत्नी ने मकान बेचने के बाद उस पर लोन भी ले लिया। हिसार की आजादनगर थाने में आरोपी महेंद्र सिंह व मोना देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शहर के आजाद नगर की गीता कालोनी की सुनीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविदास धर्मशाला के पास मकान बना हुआ है। यह मकान 18 सितंबर 2020 को इकरारनामा अनुसार 15 लाख रुपये में माना देवी से खरीदा था और उसी समय सारी राशि अदा कर दी थी। आरोपियों ने कहा कि रजिस्ट्री बंद है और हमें पैसों की जरूरत है। जब रजिस्ट्री खुलेगी तो आपके नाम पर मकान करवा दिया जाएगा।इस सदमे से शिकायकर्ता के 

 
इसके बाद उन्होंने हमें कब्जा दे दिया। जब रजिस्ट्री खुली तो हमने उन्हें करवाने के लिए कहा। परंतु वे आना कानी करने लगे। इसके बाद दो बार पंचायत भी हुई, परंतु उन्होंने मकान हमारे नाम नहीं किया। इसी बीच उन्हें पता चला कि आरोपियों ने उनके मकान पर ICICI बैंक से लोन ले लिया है। जब हमने इस बात का विरोध किया तो आरोपी महेंद्र सिंह धमकी देने लगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static