अमेरिका भेजने के नाम पर 50 लाख रुपए की ठगी, महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Oct 12, 2022 - 09:34 PM (IST)

समालखा(विनोद) : प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज के आदेश पर समालखा थाना पुलिस ने अमेरिका भेजने के नाम पर 2 लोगों से करीब 50 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई वासी 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपियों ने शिकायत करने पर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ितों ने इसकी शिकायत गृह मंत्री विज को दी। इस पर मंत्री ने समालखा पुलिस को मामले दर्ज करने के आदेश दिए थे।


2019 में विदेश भेजने के लिए हुआ था सौदा

 

जानकारी के अनुसार शहर की नई अनाज मंडी के रहने वाले पुरुषोत्तम व गांव गढ़ी छाजू निवासी सुनील ने गृह मंत्री को शिकायत देकर बताया था कि उनके साथ जून 2019 में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। मुंबई की रहने वाली एक महिला व दो अन्य लोगों ने शिकायतकर्ताओं से अमेरिका भेजने के नाम पर 50-50 लाख रूपए में सौदा तय किया था। दोनों से करीब 50 लाख रूपये की ट्रांजैक्शन भी करवाई गई। आरोपियों ने पीड़ितों को कहा था कि सीधा अमेरिका नहीं भेजा जा सकता। इसलिए छोटे छोटे देशों के जरिए अमेरिका भेजने की बात कही गई। दोनों पीड़ित 21 जनवरी 2020 को पहले दिए गए रुपयों के अलावा 7 लाख रूपए लेकर मुंबई पहुंचे।

 

कोरोना का बहाना बनाया, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी


जनवरी 2020 में दोनों को हंगरी घुमाने के बाद भारत वापस लाकर जल्द ही अमेरिका भी ले जाने का सपना दिखाया। इसके बाद कोरोना के कारण विदेश न भेज पाने की बात कही। कोरोनाकाल खत्म होने के बाद भी लगातार दोनों को विदेश भेजने का आश्वासन देते रहे। इस प्रकार आरोपी लगातार पीड़ितों से रूपए ऐंठते रहे। साल 2021 गुजर जाने के बाद भी जब अमेरिका नहीं भेजा तो पीड़ितों ने अपने रूपए वापस मांगे। आरोपियों ने उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, बल्कि उन्हे जान से मारने की धमकी दी। समालखा वापस आने के बाद शिकायतकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ के गृह मंत्री को शिकायत दी। मंत्री ने समालखा पुलिस को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए।

 

जल्द ही मुंबई के लिए रवाना होगी पुलिस की टीम


इस संबंध में थाना प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद मुंबई की रहने वाली महिला परब सिंह कौर, सुखराज सिंह सुखी व जश्न के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच करने के लिए शीघ्र ही समालखा पुलिस की टीम मुंबई रवाना होगी। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static