करनाल के युवक की इटली में हत्या, 3 साल पहले जमीन बेचकर 50 लाख रुपए खर्च करके गया था विदेश

punjabkesari.in Tuesday, Dec 23, 2025 - 08:24 AM (IST)

करनाल: इटली में जिले के युवक की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान भगत - सिंह (37) हुई है। वह मूल रूप से नीलोखेड़ी की किसान बस्ती का रहने वाला था। परिजनों अनुसार  16 दिसम्बर को भगत सिंह की हत्या की सूचना दी गई। इटली में भगत सिंह  की हत्या का आरोप उसी के रूममेट पर लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी नीलोखेड़ी के बुटाना गांव का रहने वाला सतीश है। हत्या 26 नवम्बर को की गई थी।

मृतक की पत्नी रूमा ने बताया कि 3 साल पहले पति ने विदेश जाने के लिए करीब 50 लाख रुपए का कर्ज लिया था और जमीन बेचनी पड़ी थी। अभी तक इटली में भगत सिंह की नौकरी ठीक से ने शुरू नहीं हो पाई थी और घर से ही खर्च चल रहा था। मृतक की मां ने बताया कि बेटे से करीब एक महीने पहले आखिरी बार बात हुई थी। भगत सिंह की बहन ने बताया कि वे 4 बहनें और 2 भाई हैं।

भगत सिंह छोटा भाई था लेकिन घर की ग पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। इटली 1 से शव लाने में करीब 12 लाख रुपए का खर्च बताया जा रहा है जिसके लिए सरकार कि से मदद की गुहार लगाई है। भगत सिंह की में 12 साल की बेटी और 9 साल का बेटा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static