बुजुर्ग महिलाओं के कंगन ठगने वाला गिरोह हुआ सक्रिय, सीसीटीवी आया सामने

punjabkesari.in Wednesday, Jul 25, 2018 - 05:48 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): हरियाणा में एक ऐसा ठग गिरोह सक्रिय है जो बुजर्ग महिलाओं को अपना शिकार बना कर उनके सोने के कंगन उड़ा ले जाता है। रोहतक में एक दिन ऐसी ही दो घटना सामने आई है। पहली ये कि सोनीपत स्टैण्ड पर अपने पोते को स्कूल छोडऩे आई एक बुजर्ग महिला को अपना शिकार बनाया गया, वहीं दूसरी घटना ये कि शिला बाई पास पर एक बुजर्ग महिला को बदमाशों का डर दिखा कर उनके सोने के कंगन ये शातिर बदमाश ले गए। वहीं सोनीपत स्टेण्ड की घटना में पल्सर बाइक पर दो बदमाश आते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मामला दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी है।

सिविल लाइन एसएचओ श्रीभगवान ने बताया कि दुर्गा कालोनी की प्रेम कौर सोनीपत स्टैण्ड पर कल सुबह अपने पोते को स्कूल छोडऩे के लिए आई थी। इसी बीच दो युवक बाइक पर आए उसे अपनी बातों में उलझाये रखा और बातों बातों में उस महिला के सोने के कंगन ले लिए। महिला को होश आया तो उसने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे तब तक फरार हो गए। पुलिस ने उस बुजर्ग महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और आसपास के सीसीटीवी की मदद ली जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static