गीता का संदेश अजर, अमर व शाश्वत है : मनोहर लाल

punjabkesari.in Sunday, Dec 08, 2019 - 10:48 AM (IST)

गुरुग्राम (गौरव): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को कला व आस्था के संगम गीता महोत्सव के दूसरे दिन मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने गीता महोत्सव में लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न धार्मिक व स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सरकारी विभागों द्वारा लगाए स्टॉलों में खासी रुचि दिखाई।  मुख्यमंत्री ने राजकीय मॉडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्याॢथयों द्वारा प्रस्तुत किए कार्यक्रम से प्रसन्न होकर प्रतिभागी विद्यार्थी को 5100 रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवतगीता की शिक्षाएं जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में गीता महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। पहले केवल कुरुक्षेत्र में गीता जयंती का आयोजन होता था लेकिन गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा मानवता को दिए संदेश के महत्व को देखते हुए 2016 से प्रदेश के सभी जिलों में इसका आयोजन शुरू किया गया है। अब कुरुक्षेत्र में आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में 20 देश भाग ले रहे हैं और यह कार्यक्रम वहां पर 16 दिनों तक चलाया जाता है। गीता एक ऐसा ग्रंथ है जिसका संदेश विश्वव्यापी है, अमर, अजर व शाश्वत है।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी स्मारक का किया शिलान्यास 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिविल लाइन्स स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद् भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी स्मारक का शिलान्यास किया। यह स्मारक नगर निगम गुरुग्राम द्वारा बनाया जाएगा। इस स्मारक पर जिला भर के लगभग 250 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे जाएंगे। इसके अलावा, यहां डिजीटल लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी जहां पर स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ा साहित्य रखा जाएगा। इस स्मारक पर 1857 की क्रान्ति से लेकर अब तक के स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र भी लगे होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static