लड़की ने नहीं लिया 'प्यार का तोहफा', युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान (VIDEO)

punjabkesari.in Saturday, Jul 14, 2018 - 04:30 PM (IST)

यमुनानगर(हरिंदर): यमुनानगर के कांसली में प्रेम प्रसंग के चलते उस समय एक युवक ने फांसी लगा ली, जब एक लड़की ने उसके प्यार को तोहफे को लेने से इंकार कर दिया। प्यार में नाकाम इस युवक ने न अपना परिवार देखा और न ही अपना भविष्य, बस एक तरफ प्यार में अपनी जान दे डाली।

जानकारी के मुताबिक, यमुनानानागर के गांव कांसली का रहने वाला दिनेश जो वालपुट्टी का काम करता था। फिर एक दिन ऐसा आया जब वह एक लड़की से एक तरफा प्यार में पड़ गया। लड़की ने उसे बात करने के लिए मना कर दिया। अचानक दिनेश लड़की को बात करने के लिए मोबाईल देने उसके घर पहुंचा तो लड़की ने युवक के इस प्यार के तोहफे लेने से दोबारा मना कर दिया। जिसके बाद युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


PunjabKesari

 उधर, मृतक के परिजनों ने लड़की के चाचा पर आरोप लगाए कि लड़की के चाचा ने दिनेश को बुरा भला कहा था, जिस वहज से लड़के ने फांसी लगा ली।

इस माहौल से जंहा पूरा गांव गमगीन था, तो वहीं पर लड़की की मां ने पूरे गांव पर अपने देवर को बेहरमी से पीटने के आरोप लगाए हैं। लड़की की मां ने बताया कि फांसी लेने वाला लड़का कई दिन से हमारी लड़की को परेशान कर रहा था, जबकि हमने उसको समझाया था कि हमारी लड़की का रिश्ता हो गया और उसकी शादी होने वाली है। लेकिन वो फिर भी नही माना और उसने लड़की को मोबाइल फोन देना चाहा पर हमारी लड़की ने मना कर दिया, लड़के ने जहर खाने की धमकियां दी, जिसके बाद हमें पता चला कि उस लड़के ने फांसी लगा ली है।

लड़की पक्ष का आरोप है कि पूरे गांव वालों ने मिलकर हमारे घर के गेट ओर मोटरसाइकिल को तोड़ दिया और हमें भी पीटा गया। परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए है कि पुलिस  उनकी कोई सुनवाई नही कर रही है, पुलिस घर से अपनी गाड़ी में बिठा कर सिविल अस्पताल छोड़ कर चली गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static