युवती को सोशल साइट पर युवक से मुलाकात पड़ी महंगी, दुष्कर्म कर शादी से मुकरा

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 08:14 AM (IST)

यमुनानगर : विवाहिता ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो व वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब उसने आरोपी को शादी के लिए कहा तो उसने उस पर पिस्टल तान दी। सदर यमुनानगर थाना एरिया के एक गांव निवासी युवती ने शिकायत दी थी कि उसकी सोशल मीडिया साइट पर करनाल निवासी शुभम सिंह, जोकि फौज में कैप्टन है, से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 2 जनवरी को आरोपी ने उसे करनाल बुलाया और एक कमरे में ले गया। उसने उसे भरोसा दिया कि वह उससे शादी करेगा।

इसके बाद उसने एक दिन फिर उसे बुलाया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तब भी उसने उसे शादी का झांसा दिया और इस दौरान उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाई। उसने उसे कई बार शादी करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके कुछ समय बाद उसने उसे करनाल आने को कहा। वहां पर उसने जब उससे कहा कि उससे शादी कब करेगा तो उसने उस पर पिस्टल तान दी और कहा कि दोबारा शादी की बात की तो वह उसे मार देगा। इस तरह से उसने उसके साथ धोखा किया है। इस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने धारा-376, 377 और 506 में केस दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी सोमवती ने बताया कि जीरो एफ.आई.आर. करनाल ट्रांसफर कर दी है, आगामी जांच वहां की पुलिस करेगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static