शादी का झांसा देकर युवती से डेढ़ साल तक रेप, केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2026 - 09:04 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ करीब डेढ़ साल दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। इसके बाद सेक्टर-57 इलाके में एक नवंबर 2024 से लेकर 31 मई 2026 तक आरोपी द्वारा पीड़िता की मर्जी के खिलाफ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए गए। जब आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, तब पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्जं कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static