दहेज न देने पर पति करता था घिनौना काम

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 04:33 PM (IST)

फरीदाबाद (सूरजमल):शहर में रहने वाली एक महिला ने पलवल निवासी अपने पति पर अप्राकृतिक कुकर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक शहर की एक कालोनी में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह पलवल के रहने वाले सुनील के साथ हुआ था। विवाह के दौरान उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था। लेकिन उसके परिवार वाले उनके द्वारा दिए गए दहेज से खुश नही थे, वे आए दिन ओर दहेज की मांग करने लगे। उसने बताया कि वह तानों को सहन करती रही। 

इसके बावजूद उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक कुकर्म शुरू कर दिया। वह रोजाना उसके साथ ऐसा करने लगा। पिछले दिनों आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने उसके पति सुनील, उसके ससुर दयालचंद, सास रत्तो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static