खेत में काम करने को कहा तो मजदूरों ने की किसान की बेरहमी से हत्या, वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 24, 2024 - 03:44 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के सौदापुर गांव में मजदूरों ने किसान की पीट पीटकर हत्या कर दी। किसान ने अपने खेत में काम कर रहे मजदूरों को फसल बांधने को कहा था। मजदूर फसल को बांधने की बात पर अड़े थे। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ था। एक मजदूर ने किसान के प्राइवेट पार्ट पर लात मारी व दूसरे से उस पर दरांती से हमला कर दिया। इससे किसान की मौत हो गई। आरोपी मजदूर वारदात के बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। 

मृतक के बेटे ने बताया कि पिता फतेहचंद पेशे से किसान था। उनके खेत में एकता विहार कॉलोनी का कमल व विक्की गेहूं कटाई का काम कर रहे थे। उसका पिता फतेहचंद भी खेत में काम कर रहा था। मंगलवार शाम को आंधी में उनके खेत से गेहूं की फसल उड़कर दूसरे के खेत में चली गई। फतेहचंद ने कमल व विक्की को फसल बांधने को कहा तो वह बहस करने लगे। उसके पिता ने कहा कि अगर दूसरे के खेत में फसल चली गई तो उनको काफी नुकसान होगा। इसलिए फसल की पुलियां बांधनी होगी। इस बात पर कमल व विक्की ने उसके पिता फतेहचंद के साथ बहस की। इसके बाद उसके पिता घर आ गए। वह उसकी मां दर्शनी देवी के साथ घर पर बात कर रहा था। उसी वक्त कमल व विक्की यहां पर अपने चार पांच दोस्तों के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। फतेहचंद ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट पर लात मारी और दरांती से गर्दन पर हमला कर दिया। जिसके बाद फतेहचंद चंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं जांच अधिकारी राम प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मामले की लिखित शिकायत मिल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static