यमुनानगर में आज गौरवशाली भारत रैली, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चीफ गेस्ट, चप्पे-चप्पे पर लगाए गए कैमरे

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2023 - 11:35 AM (IST)

यमुनानगर (सुमित) : हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी में अनाज मंडी में आज भाजपा की गौरवशाली भारत रैली होने जा रही है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में देश के रक्षा मंत्री चौधरी राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे। साथ ही वे रैली को संबोधित भी करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

बता दें कि रैली में उनके साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, हरियाणा के शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल गुज्जर, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, यमुनानगर मेयर मदन चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा समेत अन्य मंत्री और विधायक भी नजर आएंगे।

वहीं रैली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। रैली में किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर कैमरे लगाए गए हैं। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस कर्मचारियों को बाहर से भी यमुनानगर बुलाया गया है। इस रैली में वाटर प्रूफ टेंट के साथ तीन पंडाल बनाए गए हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static