कांग्रेस पार्टी को सद्बुद्धि दे भगवान: मूलचंद शर्मा

punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2022 - 05:11 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक ): सोनीपत में कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा पहुंचे। बैठक में 16 शिकायतों पर सुनवाई करते हुए 10 का मौके पर ही निदान किया गया है।  कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बने जाने को लेकर मूलचंद शर्मा  ने भगवान कांग्रेस को सद्बुद्धि दें। 

सोनीपत से जिले में बिल्डरों की मनमानी के चलते लोग लगातार परेशान नजर आ रहे हैं इसी को लेकर मूलचंद शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम में बिल्डरों को ठीक किया है अब पूरे प्रदेश के बिल्डरों को ठीक किया जाएगा। वहीं कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कहा कि कांग्रेस का अपना परिवार का मामला है।वह चाहे कितनी भी संख्या में अध्यक्ष क्यों ना बनाएं, कांग्रेस पार्टी मर्जी के मुताबिक पर बना सकते हैं और भगवान कांग्रेस को सद्बुद्धि दे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static