गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने चुना अपना जीवन साथी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
punjabkesari.in Thursday, Aug 23, 2018 - 01:50 PM (IST)
चंडीगढ़: एशियन गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट गर्ल पहलवान विनेश फोगाट को अपना जीवन साथी मिल गया है, जिस बात की जानकारी विनेश ने सोश्ल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी। पोस्ट शेयर के बाद लाखों लोगों ने उसे देखा और उस पर बधाई के कमेंट करने लगे।

बतादें की पहलवान विनेश फोगाट ने 23 अगस्त को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहलवान सोमवीर राठी के साथ फोटो शेयर की और साथ ही लिखा की ”ये मेरे द्वारा लिया गया अभी तक का सबसे अच्छा निर्णय है, मुझे इस बात की खुशी है कि तुमने मुझे जीवन के लिए चुना है।”पोस्ट के शेयर होते ही यह चर्चा का विषय बन गया और सबको पता चल गया की विनेश फोगाट ने अपना जीवन साथी चुन लिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
विनेश फोगाट ने क्रॉस वोट करने वालों को बताया जयचंद, लिखा- रखवाली जानवरों की होती है, इंसानों की नहीं