24 घंटो में पुलिस ने सुलझाई गोल्ड व्यापारी हत्याकांड की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार (video)

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 10:36 AM (IST)

यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): यमुनानगर में हुई गोल्ड व्यापारी की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटो के अंदर सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक ज्वेलरी व्यापारी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की वारदात को कबूला है। उसने पुलिस को बताया कि उसने मृतक को 13 किलो सोना लौटाना था। इसके अलावा उसे ब्याज पर ली गई रकम भी वापिस करनी थी। लेकिन उसकी नियत में खोट आ गया और उसने योजना बनाकर अपने दो साथियों की मदद से गोल्ड व्यापारी को मौत के घाट उतार दिया।
PunjabKesari
गौरतलब है कि बुधवार की रात यमुनानगर के नामी गोल्ड व्यापारी संजीव खन्ना की हत्या कर दी गई थी। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार योगेश सूरी नाम का आरोपी सर्राफा व्यापारी हैं। इसका संजीव खन्ना के शो-रूम और घर में आना जाना था। संजीव खन्ना के भरोसे का नाजायज फायदा उठाते हुए योगेश सूरी थोड़ा-थोड़ा कर के कुल 13 किलों सोना उधार लेकर करोड़ो रूपयों में आगे बेच चुका था। 
PunjabKesari
यहीं नही इसने संजीव खन्ना से काफी मोटी रकम ब्याज पर भी ले रखी थी। संजीव  ने जब अपनी रकम का तकाजा करना शुरू किया तो बुधवार रात योगेश सूरी धोखे से उन्हें अपने साथ कार में पेमेंट देने के बहाने ले गया। इसके बाद उसने अपने दोनों साथी रोहित और शंटी की मदद से संजीव के गले में तार बांधकर हथोड़े से उनके सिर पर वार किया और मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद मृतक की लाश को खुर्दबुर्द करने के लिए उसे अंबाला जिला के खेतों में फेंक दिया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static