Group D Employees : हरियाणा में ग्रुप डी कर्मचारियों की हुई मौज, सरकार ने की बड़ी घोषणा

punjabkesari.in Saturday, Apr 19, 2025 - 08:41 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान हमारे लिए अन्नदाता हैं। उनके हितों की चिंता और रक्षा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश की मंडियों में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हरियाणा सरकार ने सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गेहूं खरीदने के लिए 25 हजार रुपए का ब्याज मुक्त एडवांस देने का निर्णय लिया है। यह अग्रिम राशि समान मासिक किस्तों में वसूली जा सकेगी। इसकी पूरी राशि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले वसूली जाएगी। वित्त विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी एक पत्र के अनुसार अग्रिम राशि केवल स्थायी और अस्थायी नियमित कर्मचारियों को ही मिलेगी। ऐसे मामलों में जहां पति और पत्नी दोनों सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, अग्रिम राशि उनमें से किसी एक को ही मिलेगी।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static