Haryana: पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर! EMI पर सस्ते फ्लैट दिलाए जाने की योजना पर किया जा रहा काम

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 04:04 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा डीजीपी अजय सिंघल ने शुक्रवार को रोहतक जिले में पहुंचे थे। इस मौके पर डीजीपी ने अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों, पुलिसिंग की गुणवत्ता तथा आमजन की अपेक्षाओं पर गहन चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए ईएमआई पर सस्ते फ्लैट और मकान दिलवाए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के कल्याण को भी पुलिसिंग का अहम आधार बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस अपने जवानों के सम्मान, सुरक्षा और भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए योजनाबद्ध और संवेदनशील तरीके से कार्य किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static