Weather Alert: मानसून को लेकर हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी, आज बदलेगा मौसम का मिजाज
punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 04:10 PM (IST)

हिसार(विनोद): हरियाणा में पिछले 2 दिनों से गर्मी लगातार बढ़ रही है। हिसार में तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 और 30 को मानसून की बारिश आएगी इससे लोगों को राहत मिलेगी, वहीं हिसार के चौधरी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डा. एमएल खीचड़ ने बताया है कि कि अगले कुछ घंटो मानसून की बारिश से लोगों को राहत मिलेगी।
हिसार स्थित चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बीते दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री क पहुंच गया । इस दौरान वातावरण में आद्रता की मात्रा भी अधिक दर्ज की गई।
राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से हवाओं से बदलाव पश्चिमी से पूर्वी तक होने से वातावरण में नमी की अधिकता हो गई है। इससे मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवाएं आगे बढ़ने की पूरी संभावना है। इसके चलते हरियाणा में 29 जून की रात को बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाने की भी पूरी संभावना बनी हुई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

IOA ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया

गोपालगंज किराना व्यवसायी के अपहरण कांड का खुलासाः पुलिस ने यूपी-बिहार के 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार

शॉपमैन के व्यावहारिक दृष्टिकोण ने मेरा सर्वश्रेष्ठ लाने में मदद की : ज्योति

रविवार के दिन करें इन चीज़ों का दान, धन धान्य में नहीं होगी जरा भी कमी