सरकार ने डी.जी.पी. संधू की एक्सटेंशन का मामला केंद्र को भेजा

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 11:18 AM (IST)

चंडीगढ़(बंसल): हरियाणा के डी.जी.पी. बी.एस. संधू की 3 माह की एक्सटैंशन की फाइल प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार को भेज दी है। संधू 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं, उससे पहले सरकार उनको 3 महीने के लिए एक्सटैंशन देगी। हालांकि कुछ दिन पहले सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति का पत्र जारी कर दिया था लेकिन बाद में वापस ले लिया। हालांकि पहले 3 महीने राज्य सरकार एक्सटैंशन दे सकती है लेकिन फिर भी केंद्र की स्वीकृति जरूरी होती है। 

पी.के. अग्रवाल, मनोज यादव तथा सुधीर चौधरी डी.जी.पी. पदोन्नत :
हरियाणा सरकार ने 1988 बैच के 3 आई.पी.एस. अधिकारियों पी.के. अग्रवाल, मनोज यादव तथा सुधीर चौधरी को डी.जी.पी. पदोन्नत कर दिया है। पी.के. अग्रवाल ए.डी.जी.पी. क्राइम मुख्यालय, मनोज यादव आई.बी. में संयुक्त निदेशक तथा सुधीर चौधरी ए.डी.जी.पी. जेल के पद पर हैं। इन अधिकारियों की पदोन्नति से अब डी.जी.पी. रैंक के 10 अधिकारी हो गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static