राज्यपाल ने सीएम के मीडिया सलाहकार अमित आर्य का इस्तीफा किया मंजूर
punjabkesari.in Tuesday, Sep 12, 2023 - 11:04 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के राज्यपाल द्वारा आज मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रहे अमित आर्य का इस्तीफा मंजूर किया गया। मीडिया एडवाइजर के तौर पर अभी तक का उनका सबसे लंबा कार्यकाल रहा है। अमित आर्य लगातार करीब नौ वर्षों तक इस पद पर बने रहे। अक्तूबर 2014 में भाजपा जब पहली बार सत्ता में आई तो सबसे पहले मुख्यमंत्री मीडिया एडवाइजर के तौर पर अमित आर्य की नियुक्ति की थी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे अमित आर्य कई बड़े चैनलों में अहम पदों पर रह चुके हैं। जब राजीव जैन को सीएम का मीडिया एडवाइजर बनाया गया तो अमित आर्य नयी दिल्ली का जिम्मा सौंपा गया। कुछ माह पूर्व उन्हें फिर से चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया था। उनसे पहले मीडिया एडवाइजर रहने का रिकार्ड पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के मीडिया सलाहकार रहे सुंदर पाल सिंह के नाम था।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
( हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)