हरियाणा में 100 एकड़ में बनेगा अनाज भंडारण केंद्र, इन 2 जिलों की प्यास बुझाने को 765 करोड़ मंजूर
punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 08:52 AM (IST)
डेस्क: हरियाणा में अनाज भंडारण की दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार ने पहल शुरू की है। अब करीब 100 एकड़ ड्रा जमीन में शाहचाद-ई अंचाला के बीच अनाज भंडारण के लिए साइलो की स्थापना होगी।मुख्यमंत्री ने एक नायब माह के अंदर विस्तृत ताल कार्य योजना (डीपीआर) बनाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने नूंह और पलवल में रजलापूर्ति को लेकर भी समीक्षा की। को इसके अलावा हिसार एयरपोर्ट से
मिडिल ईस्ट के देशों में फल-सब्जियों की आपूर्ति की भी योजना है। इसके लिए फल-सब्जियों के भंडारण की कार्य योजना भी जल्द तैयार होगी। सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को रेलवे लाइन व सड़क मार्ग के बीच वेयर हाउस स्थापना के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शाहबाद और अंबाला के बीच जमीन अधिगृहित की जाएगी। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के मद्देनजर वहां सब्जियों व फलों की काफी अधिक मांग है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने बेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन को हिसार एयरपोर्ट के समीप साइलो अथवा बड़े वेयरहाउस की स्थापना की कार्ययोजना तैयार करने के आदेश दिए हैं। हिसार में एयरपोर्ट के निकट भंडारण केंद्रों से फल-सब्जियों की आपूर्ति मिडिल इंस्ट में करने की योजना है।
पलवाल व नूह क्षेत्र के 108 गांवों तथा पुन्हाना नगर में ट्यूबवेल आधारित पेयजल आपूर्ति की जाती है। इसलिए भूमिगत जलस्तर को बनाए रखने के लिए जमीन की रिचार्ज करने के लिए विभाग की ओर से 7 रैनी वेल व बूस्टिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इस पर 765 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम योजना के माध्यम से पेड़ लगवाने की शुरूआत करने के आदेश दिए हैं।