धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में होली पर भव्य कार्यक्रम, फूलों के साथ खेली गई होली

punjabkesari.in Friday, Mar 18, 2022 - 02:26 PM (IST)

कुरुक्षेत्र(रणदीप):धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के श्री गीताज्ञान संस्थान में होली अवसर पर भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम से पहले दीप प्रज्वलन हुआ, कार्यक्रम में जिओ गीता व कृष्ण कृपा परिवार से जुड़े सेंकडो लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली व होली पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद बोले हमारे पर्व हमें अपने समृद्ध गौरवशाली अतीत से जोड़ते हैं व होली विश्वास तथा उल्लास का पर्व है।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि पर्व हमारी भारतीय संस्कृति का प्राण है और गौरवशाली अतीत से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि होली विश्वास में उल्लास का पर्व है। क्योंकि प्रह्लाद को अपने प्रभु पर अडिग विश्वास था।

  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static