Fatehabad news: प्रॉपर्टी विवाद में बुजुर्ग की सिर कुचल कर हत्या, दादा को मारकर आरोपी पोता हुआ फरार

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2024 - 08:15 PM (IST)

फतेहाबादः टोहाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति की सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप बुजुर्ग के पोते पर है। बताया जा रहा है कि पोता कई दिनों से दादा को जान से मारने की धमकी दे रहा था।  आज उनका शव चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। इसके साथ ही मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari

शिकायत में मृतक के बेटे बलकार ने बताया, 'हम 4 भाई थे। बड़े भाई बलवान की मौत हो चुकी है। उनसे छोटा सत्यवान है, जिसकी कुछ समय पहले ही दूसरी शादी हुई। उससे छोटा सुभाष और सबसे छोटा मैं हूं। मैं अपने परिवार के साथ गांव में किराए के मकान में रहता हूं। भाई सत्यवान समैन गांव की वाल्मीकि चौपाल में रहता है।  उनके साथ ही मेरे पिता दौलतराम और मां दर्शन देवी रहते थे, भाई सुभाष भी उसके साथ वाल्मीकि चौपाल में रहता है, लेकिन अलग है।'

आरोपी बलकार ने बताया है कि सत्यवान की दूसरी शादी जिस महिला से हुई है, उसके पहले से ही 3 बच्चे हैं। बड़ा लड़का अरमान, जो करीब 17 से 18 साल का है। उससे छोटी लड़की का नाम करीना है। वह करीब 15 साल की है। वहीं, सबसे छोटे लड़के का नाम अरुण है। वह भी करीब 12 साल का है। सत्यवान की पहली शादी से भी उसके 4 बच्चे हैं। एक लड़का और 3 लड़कियां। बलकार का कहना है, 'भाई का बड़ा लड़का अरमान आवारा किस्म का है। वह अपने दादा-दादी से झगड़ा करता था। कहता था कि एक दिन इन्हें मार दूंगा। वह चाहता था कि मेरे बन रहे मकान की जगह उसका कमरा बने। मैं अपना घर बना रहा हूं। वह इसका ही विरोध कर रहा था।'

बलकार ने कहा, 'मेरे घर का काम चल रहा है इसलिए सामान फैला पड़ा है। कोई सामान उठा न ले जाए, इसलिए मेरे पिता दौलतराम वहां चारपाई डालकर सोते थे। आज सुबह जब मैं उनके लिए चाय-नाश्ता लेकर गया तो उनकी चारपाई के नीचे खून दिखाई दिया। पिता को चादर से ढंका हुआ था। जब चादर हटाकर देखी तो पिता का शव पड़ा था। वह लहूलुहान था, मुंह को ईंट या किसी भारी चीज से कुचला गया था। मैंने आवाज लगाई तो भाई सुभाष दौड़कर आया। अन्य घर वाले और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static