हरियाणा CET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अपनी OMR शीट खुद करें चेक, आयोग ने बदला परीक्षा का नियम

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 10:24 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पारदर्शिता और निष्पक्षता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आयोग ने संयुक्त पात्रता परीक्षा (ग्रुप-सी) 2025 की ओएमआर शीट अभ्यर्थियों के यूजर पोर्टल पर उपलब्ध करा दी है।

अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट 30 दिनों तक अपने लॉगिन के माध्यम से देख सकेंगे। आयोग के अनुसार अब भविष्य में आयोजित होने वाली प्रत्येक परीक्षा के परिणाम के साथ संबंधित अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट भी उनके यूजर पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इस व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाना है।इससे अभ्यर्थी स्वयं अपनी उत्तर पुस्तिका का मिलान कर सकेंगे और परीक्षा परिणाम को लेकर विश्वास और संतुष्टि बढ़ेगी।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static