HSSC Group D: ध्यान दें! CET आवेदन में सुधार के लिए इस दिन खुलेगा करेक्शन पोर्टल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 09:54 AM (IST)

चंडीगढ़:  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी पदों के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टैस्ट की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ऑनलाइन आवेदनों में करैक्शन (सुधार) का मौका दिया जाएगा जिसके लिए करैक्शन पोर्टल दोबारा से खोला जाएगा। इस दौरान 2 दिन की अवधि में अभ्यर्थी अपने आवेदनों की जांच कर सुधार कर सकता है। इससे पहले अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 5 जुलाई रात 11.59 मिनट तक का समय दिया गया।

एच.एस.एस.सी. चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि सी.ई.टी. ग्रुप-डी के अभ्यर्थियों के लिए 9 से 11 जुलाई (रात्रि 11.59 बजेतक) करैक्शन पोर्टल खोला जाएगा। इस अवधि दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र की पुनः सावधानीपूर्वक जांच कर लें। यदि किसी प्रकार की गलती हो तो उसे समय रहते सुधार लें। यदि करेक्शन पोर्टल से संबंधित कोई सुझाव हो तो गूगल फार्म के माध्यम से भेज सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static