सुहागरात पर दूल्हे की मौत, कॉल अटेंड करने घर से बाहर गया था युवक, पेड़ से लटका मिला शव

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2024 - 01:42 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा): पानीपत में सुहागरात पर एक दूल्हे की मौत हो गई। युवक के पास रात को एक कॉल आई, जिसके बाद वह घर से चला गया। रात भर वो नहीं लौटा। सुबह दुल्हन ने ससुराल वालों को बताया। इसके बाद उसकी तलाश की गई। तलाशी के दौरान वह खेतों में एक पेड़ पर लटका मिला। युवक को फंदे पर लटका देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव को फंदे से उतारा। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। यहां उसका पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया है।

इस बारे में युवक सचिन ने बताया कि हरदीप उसके पास पानी का ट्रैक्टर चलाता था। सचिन का कहना है कि हरदीप के पिता प्रकाश ने बताया है कि हरदीप अपने बड़े भाई से मिलने की बात कह कर घर से गया था। पिता ने यह भी बताया कि बड़े भाई को बेदखल कर रखा है। उसने हरदीप को क्यों बुलाया होगा, इसकी जानकारी नहीं है।

वहीं, जांच के लिए मौके पर पहुंचे सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी हिमांशु कंबोज ने बताया है उन्हें डायल-112 से सूचना मिली थी कि किसी शख्स ने फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर हम यहां पहुंचे। यहां देखा कि पेड़ से युवक का शव लटका है। अभी जांच चल रही है। पोस्टमार्टम में ही मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static