Bahadurgarh: मॉडर्न स्कूल के बाहर अज्ञात बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, CCTV में कैद वारदात

punjabkesari.in Sunday, Jan 04, 2026 - 12:04 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ के मॉडर्न स्कूल के बाहर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। यह फायरिंग हरियाणा ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष और भाजपा नेता राकेश कोच के स्कूल पर हुई है। बदमाशों ने आधा दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं, जिनमें से कुछ गोलियां स्कूल के गेट पर भी लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बदमाश स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। कार से उतरे दो बदमाशों ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक बदमाश ने दोनों हाथों से फायरिंग की।  स्कूल संचालक राकेश कोच से पहले फिरौती मांगी गई थी। हिमांशु भाऊ ने फोन कर फिरौती मांगी थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और स्कूल के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static