गुरमीत राम रहीम की सुनारिया जेल से आई चिठ्ठी, लिखी ये बात

punjabkesari.in Sunday, Mar 27, 2022 - 03:10 PM (IST)

सिरसा (सतनाम) : सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने अपने अनुयायियों के नाम चिट्ठी भेजी है। बताया जा रहा है कि यह चिट्ठी 26 मार्च पिछले कल सुनारिया जेल से आई थी। इस चिठ्ठी में रहीम ने अपनी फरलो का भी जिक्र किया है। उन्होंने डेरे में चल रही गुटबाज़ी की खबरों पर जवाब दिया। 

PunjabKesari

चिठ्ठी में राम रहीम ने लिखा है कि सारे सेवादार,एडमिन ब्लॉक,जसमीत (राम रहीम का पुत्र),चरणप्रीत-अमरप्रीत (राम रहीम की बेटिया ) और हनीप्रीत (राम रहीम की मुँह बोली बेटी) सब हमारी बातों पर चलते है। ये सभी 4 लोग हमें रोहतक की सुनारिया जेल में छोड़ने आये थे। राम रहीम ने चिठ्ठी में लिखा हम आपके गुरु थे, हम आपके गुरु है और हमेशा हम ही गुरु रूप प्रवचन करते रहेंगे।

इस चिट्ठी में गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी मामले में राम रहीम ने लिखा है कि उसने कभी किसी धर्म की निंदा, बेअदबी या बुराई करना तो दूर ऐसी कभी कल्पना भी नहीं की, बल्कि वह तो खुद सर्व धर्म का सत्कार करते हैं और सबको सत्कार करने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने चिट्ठी में यह भी लिखा कि उसने 21 दिनों की फरलो गुरुग्राम आश्रम में जरूर व्यतीत की, लेकिन उसका ध्यान हरदम डेरा अनुयायियों में रहा। उसने डेरा अनुयायियों द्वारा गुरुग्राम में चलाए गए सफाई अभियान की सराहना की। रूस व यूक्रेन में जो युद्ध चल रहा है प्रभु जी उसे खत्म करवा कर वहां शांति कायम करें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static