सब्सिडी समाप्त होने के बाद भी बढ़ी हज यात्रियों की संख्या, हरियाणा से जाएंगे 1456 यात्री

punjabkesari.in Thursday, Mar 29, 2018 - 03:15 PM (IST)

पानीपत(ब्यूरो): हज यात्रा 2018 में सरकारी सब्सिडी समाप्त करने के बाद भी यात्री अपने किराए पर हज पर जाना चाहते हैं। हरियाणा में हज यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस बार पिछली बार से 113 अधिक यात्री हज यात्रा पर जाएंगे। प्रदेश में कुल 1456 हज यात्रियों की लिस्ट फाइनल की गई है, गत वर्ष 1343 यात्रियों ने हज यात्रा की थी। पिछले साल साउदी अरब सरकार की ओर से 20 फीसदी कोटा कम कर दिया गया था। यात्रा 11 जुलाई से शुरू होगी। 

प्रदेश में सबसे अधिक आवेदन मेवात से आए हैं। इस बार हज यात्रा पर जाने के लिए करीब 3519 ने आवेदन किया है। जबकि पिछली बार 4100 ने आवेदन किया था। जिन 1456 के नाम फाइनल लिस्ट में आए हैं, इनमें से फाइनल लिस्ट में 70 साल से अधिक उम्र के 324 यात्री शामिल किए गए हैं जो कि कैटेगरी ए में हैं। यात्रा को लेकर हज कमेटी ने अपनी फाइनल लिस्ट केंद्रीय हज कमेटी को भेज दी है। हरियाणा हज कमेटी के चेयरमैन औरंगजेब मेव ने बताया कि पहली बार हरियाणा से 1456 हज यात्री जा रहे हैं। यह हरियाणा के लिए गर्व की बात है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static