हांसी : रुपये के लेनदेन को लेकर दो गुटों में हुआ झगड़ा, 8 लोग हुए घायल

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2022 - 01:20 PM (IST)

हांसी : हांसी के समाधा रोड गणेश कॉलोनी में शुक्रवार को दो गुटों में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि रुपए के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष शुरु हुआ था। जबकि दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हुए है। सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक गुट के चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया।  सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल अजय, नरेश, विकास व बित्ता ने बताया कि वह अपने घर में बैठे थे। अचानक कर्मवीर व उनके परिवार के सदस्यों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और उसके परिवार के लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे गुट के रामपाल, सोनू, कर्मवीर व सीता को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में लाया गया। घायल के परिवार की महिला मूर्ति ने बताया कि हमने बित्ता व अन्य साथियों को कई साल पहले लड़की की शादी में 75 हजार रुपये व 8 ग्राम सोना दिया था। अब वह इसे लौटाने से इन्कार कर रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static