हांसी में सफाई कर्मचारियों का हंगामा, कूड़ा उठाने पहुंची प्रशासनिक टीम का विरोध; जेसीबी की हवा निकाली

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 10:48 AM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में सफाई व्यवस्था को लेकर शनिवार को तनाव की स्थिति बन गई। प्रशासन ने शहर से कूड़ा उठाने के लिए पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ कार्रवाई शुरू की, जिसका सफाई कर्मचारियों ने विरोध किया।  

अनाज मंडी के सामने मुल्तान कॉलोनी चौक के पास कूड़ा उठाने के लिए जैसे ही प्रशासन ने जेसीबी चलानी शुरू की, सफाई कर्मचारियों को इसकी सूचना मिल गई। बड़ी संख्या में कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।  

विरोध बढ़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान बलजीत सहित कुछ महिला सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने के कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static