21 दिन तक आइसोलेशन में रहेंगे हरविंद्र कल्याण व उनकी धर्मपत्नी

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2020 - 06:43 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण व उनकी धर्मपत्नी रेशमा कल्याण को डॉक्टरों ने 21 दिनों के आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। इस बारे हरविंद्र कल्याण ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह आगामी कुछ दिन आइसोलेशन में रहेंगे। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मेरी व मेरी धर्मपत्नी की तबीयत में अब काफी सुधार है। आप सब की शुभकानाओं और स्नेह के लिए दिल से आभार। डॉक्टर्स की राय के अनुसार हमे अभी अगले कुछ दिनों तक और पूर्ण रूप से आइसोलेशन में रहना होगा। परमात्मा और आप सब के आशीर्वाद से जल्दी ही जनसेवा के लिए आपके बीच में मौजूद होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static