विज सरकार के लिए बन चुके हैं कई बार मुसीबत

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2017 - 10:22 AM (IST)

चंडीगढ़: महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कई बार खट्टर सरकार व पार्टी के लिए मुसीबत बन चुके हैं। बड़बोले मंत्री के तौर पर मशहूर अनिल विज पिछले 2 साल में विरोधियों के साथ-साथ सरकार के खिलाफ भी कई बार मुखर हो चुके हैं।

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को ब्रांड एम्बैस्डर बनाने का मामला हो या आई.ए.एस. अफसर अशोक खेमका के तबादले का। इन दोनों मौकों पर विज ने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी प्रकट की। बॉक्सर विजेंद्र पर भी विज की टिप्पणी की खासी चर्चा रही। मंत्री बनने के शुरूआती दिनों में सी.एम.ओ. के एक अफसर के खिलाफ विज ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर भी अप्रत्यक्ष तौर से निशाना साधा था। विज के विवादों की लंबी सूची है। जिसमें विज ने फतेहाबाद में एक मीटिंग के दौरान तत्कालीन महिला एस.पी. संगीता कालिया को गेट आऊट कह दिया था। बीते साल विज ने अपनी ही सरकार पर उनकी जासूसी किए जाने का आरोप लगाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static