हुड्डा के एक से अधिक प्लाट लेने पर 23 लोगों पर मामला दर्ज
punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2016 - 09:33 AM (IST)

कुरुक्षेत्र: हुड्डा कुरुक्षेत्र के एस्टेट आफिसर योगेश रंगा ने शिकायत दी कि विभिन्न कैटेगरी के अंतर्गत पहले भी प्लाट होने पर सैक्टर-8 हुड्डा कुरुक्षेत्र में झूठे एफिडैविट देकर लाभ प्राप्त किया है। ऐसे सभी एफिडैविट 4 जून, 2001 से 16 अक्तूबर, 2003 के बीच मेंदिए गए हैं।
इनमें से कुछ लोगों के तो कुरुक्षेत्र शहर में ही सैक्टरों में प्लाट हैं। ये सभी प्लाट अलग-अलग कैटेगरी में प्राप्त किए गए हैं। प्लाट लेने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने दरयाव सिंह निवासी सोनीपत, राममेहर निवासी पानीपत, संजय सिंह निवासी रोहतक, सुभाष चंद निवासी हिसार, रघुबीर सिंह निवासी करनाल नीलम कैथल, कांता निवासी नारनौल, रामनिवास निवासी चंडीगढ़, सतबीर सिंह निवासी कुरुक्षेत्र, महाबीर निवासी कुरुक्षेत्र, ईश्वर चंद निवासी कैथल, सुभाष निवासी कुरुक्षेत्र, शमशेर सिंह निवासी कुरुक्षेत्र, रामवासी निवासी फतेहबाद, रणधीर सिंह निवासी ठोल (कुरुक्षेत्र), संजीव कुमार निवासी कुरुक्षेत्र, रामनिवास निवासी रोहतक, सुमेर सिंह निवासी झज्जर, रजनी देवी निवासी हिसार, सुशीला निवासी कुरुक्षेत्र, रामकुमार निवासी हिसार, संजय कुमार निवासी पिपली व प्रताप सिंह निवासी गुडग़ांव के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।