महिला काे छेड़छाड़ का विराेध करना पड़ा भारी, मनचलाें ने घर पर लगाई अाग

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2016 - 07:21 PM (IST)

बल्लभगढ़ (अनील राठी)  : बल्लभगढ़ में महिला के साथ छेड़छाड़ कर छीना-झपटी करने का मामला सामने आया है। यादव कालोनी निवासी शालिनी (काल्पनिक नाम) अपनी सास व नंद के साथ मार्कीट में खरीदारी करने गई थी। मेन बाजार स्थित अग्रसैन पुलिस चौकी के सामने बर्तनों की दुकान पर शालिनी गई ताे वहां पांच युवकाें ने  महिला के साथ छेड़छाड़ की। बदमाशाें ने  महिला के साथ  मारपीट की अाैर रुपए भी छीन लिए।

शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि बाकी युवक भागने में कामयाब हो गए। उसी रात किसी ने महिला के  घर में तेल डालकर आग लगा दी। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।महिला की मानें तो दिन में कुछ बदमाशाें ने  उसके साथ छेड़छाड़ व छीना-झपटी भी की थी।  जिसकी शिकायत पुलिस से की गई इसी रंजिश काे लेकर उन्हाेेंने उसके घर में आग लगा दी।  

बल्लभगढ़ के सिटी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शालिनी के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर छीना झपटी की थी इसके संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और एक आरोपी को पकड़ लिया था। देर रात उन्हीं लोगों ने महिला के घर में आग लगा दी। इस घटना के संबंध में सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में हाेंगें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static