लड़कियों के स्कूल बैग से किताबों की जगह मिली ऐसी चीजें, देख प्रिंसीपल के उड़े होश

punjabkesari.in Monday, Dec 26, 2016 - 12:22 PM (IST)

करनाल: घरौंडा के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल की एक एेसी बात सामने आई, जिससे आपके भी होश उड़ जाएंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार क्लासरूम में लड़कियों के बैग की तलाशी ली गई तो उनमें से ऐसी चीजें मिली, जिसे देखकर टीचर्स और प्रिंसीपल भी हैरान रह गए। दरअसल बैग में से किताबों की जगह बीयर की बोतलें, नमकीन और गिलास बरामद हुई।

बताया जा रहा है कि लड़कियों ने नए साल का जश्न मनाने के लिए यह किया है। कक्षा की अन्य लड़कियों को बदबू महसूस हुई तो उन्होंने टीचर को इस मामले की शिकायत की। बीईओ ने लड़कियों के बैग से बीयर की बोतलें मिलने की पुष्टि की है। प्रिंसिपल ने  लड़कियों के परिजनों को बुलाया और इस हरकत की जानकारी दी। दूसरी ओर अध्यापक शेर सिंह ने बताया कि वह तो हाफ डे की छुट्टी पर थे, इसलिए उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने लड़कियों के बैग चैकनहीं किए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static