चौथे दिन भी जारी रहा NHM कर्मियों का धरना, कांग्रेस ने दिया समर्थन

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2016 - 01:29 PM (IST)

करनाल (कमल मिड्ढा): सी.एम. सिटी करनाल में एन.एच एम. कर्मचारियों का धरना आज चौथे दिन भी लगातार जारी है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कर्मचारियों को धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया है।

 

जानकारी के अनुसार अशोक तंवर के खेमे के नेता उनका संदेश लेकर करनाल सी.एम.ओ. ऑफिस के सामने धरने पर बैठे एन.एच.एम. कर्मचारियों के पास पहंचे।

 

सरकार से बर्खास्त व निलम्बित हुए NHM कर्मचारियों को बहाल करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग की।  वहीं धरने पर बैठे कर्मचारियों ने प्रदेश की खट्टर सरकार व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। धरने पर बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों ने भी भाग लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static