नोटबंदी के खिलाफ वोट अभियान शुरू, जारी किया नंबर

punjabkesari.in Friday, Dec 16, 2016 - 11:29 AM (IST)

चंडीगढ़ (पांडेय): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी हरियाणा ने अब प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया है। आप की हरियाणा इकाई की ओर से प्रदेश में नोटबंदी का विरोध करने वाले लोगों से वोटिंग की अपील की जा रही है। 

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि नोटबंदी के दौरान प्रदेश के लोगों की दयनीय हालत हो गई है। भाजपा सरकार ने बड़ी मछलियों को हाथ डालने की बजाय आम लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में लाखों लोग नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं। जिसके चलते आम आदमी पार्टी द्वारा 1 जनवरी को रोहतक में तिजोरी तोड़-भंडाफोड़ रैली का आयोजन किया जा रहा है।

जयहिंद ने कहा कि नोटबंदी के मामले में लोगों को साथ जोड़ने के लिए आज से पूरे हरियाणा में वोटिंग अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके लिए 70561-70561 नंबर जारी किया गया है। हरियाणा में नोटबंदी का विरोध करने वाले लोग इस नंबर पर केवल मिस कॉल देकर अपना विरोध दर्ज करवा सकते हैं। 

जयहिंद ने कहा कि इस नंबर पर वोट करने वाले लोगों के बारे में रिपोर्ट को 1 जनवरी की रैली में सार्वजनिक किया जाएगा। जयहिंद ने बताया कि रैली की कामयाबी के लिए सभी जिलों तथा विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकत्र्ताओं व नेताओं की ड्यूटियां लगाई जा रही हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static