चौटाला गांव में हमला करके लोगों की हत्या करना निंदनीय कार्य: चौटाला

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 04:37 PM (IST)

रानियां (सतनाम): शहर की अनाजमंडी में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पोते कर्ण चौटाला ने कार्यकत्र्ताओं की बैठक ली जिसमें हलके की जनता व कार्यकत्र्ताओं का हाल-चाल जाना। कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए कर्ण चौटाला ने कहा कि चौटाला गांव में इस तरह अचानक हमला करके 2 लोगों की हत्या कर देना एक बहुत ही ङ्क्षनदनीय घटना है। इससे लोगों में भय पनप गया है और लोगों ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बनी रहे। जिसके लिए उन्होंने हमेशा प्रयास किए हैं लेकिन कई बार इस तरह की घटनाएं शांति को भंग कर देते हैं। जोकि बहुत ही गलत है। 

जनता में प्रेम भाव व आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए सभी कार्यकत्र्ता सजग रहें। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष धर्मबीर नैन, जिला पार्षद जरनैल सिंह चंदी, प्रैस प्रवक्ता पवन बठला, मदन शर्मा, पूर्व चेयरमैन हरजिंद्र सिंह, आत्मा राम कंबोज, प्रेम जिंदल सहित अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static