बजट में भी हरियाणा को मिला बहुत कुछ, शिक्षा से लेकर रोजगार मिशन पर सरकार :बडौली
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 05:50 PM (IST)
सोनीपत ( सन्नी मलिक): केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया और जिसके बाद हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने केंद्र सरकार के बजट को ऐतिहासिक बजट बताया है।बडौली ने कहा कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का 80वा बजट पेश किया है और यह विकसित भारत के मॉडल के प्रारूप के हिसाब से बजट पेश किया गया है।वहीं हर वर्ग को ध्यान में रखकर बजट पेश किया गया है।
मोहनलाल बडोली ने कहा कि सबका साथ और सबका विकास के आधार को देखते हुए यह बजट पेश हुआ है,बजट से अब भारत की अर्थव्यवस्था अब तेज गति से आगे बढ़ रही है। शिक्षा और अन्य क्षेत्रों को ध्यान रखते हुए सरकार की योजना को ध्यान रखा गया है, बजट में नए 7 रेलवे कॉरिडोर का मुख्य मॉडल धार्मिक स्थलों को दिल्ली से जोड़ने का है,विपक्षी दलों के आरोप किसानों को बजट में कुछ नहीं मिला इस पर मोहनलाल बडोली ने कहा कि हर वर्ग को ध्यान में रख कर बजट बनाया गया है और महिलाओं और किसानों ध्यान में रखा गया है,महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने के लिए बजट बनाया गया है।हरियाणा के विपक्षी दलों के बजट में कुछ नहीं मिला आरोपों पर मोहनलाल बडोली ने कहा कि इस बजट में भी हरियाणा को बहुत कुछ मिला है, शिक्षा से लेकर रोजगार मिशन पर सरकार है।
मोहनलाल बडोली ने कहा कि हरियाणा के खिलाडियों को आज बीजेपी सरकार में ईनामी राशि, रोजगार और अन्य सुविधाओं से लैस किए गए हैं,हरियाणा की खेल नीति सबसे बेहतरीन खेल नीतियों में से एक है और विपक्षी दल विकास और अन्य मामलों में जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बीजेपी विधायकों के कॉलोनी काटने वाले बयान पर मोहनलाल बडोली ने कहा कि बीजेपी का काम जनता की सेवा कर रही है जबकि कांग्रेस अब सत्ता से बाहर तो बयानबाजी कर रहे है।
हरियाणा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार से जनता दुखी थी और इसलिए सत्ता से बाहर कर दिया गया हैं,अमेरिकन टैरिफ को मोहनलाल बडोली ने गीदड़ भपकी बताया है। बडौली ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के समय भी इस तरह की गीदड़ भपकी दी गई थी, लेकिन भारत तब भी नहीं डरा था और अब भी नहीं डरने वाला है।