हरियाणा विधानसभा सत्र 23 अक्तूबर से, हंगामेदार होने की संभावना

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2017 - 11:41 AM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा विधानसभा सत्र 23 अक्तूबर दोपहर 2 बजे से होगा। इससे पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी। विधानसभा सत्र में इनेलो, कांग्रेस व सत्ता पक्ष में तल्खी रहने की संभावना है। इनेलो व कांग्रेस दादूपुर नलवी नहर व डेरा प्रमुख प्रकरण में हिंसा के लिए सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरेगी, वहीं एस.वाई.एल. के पानी जैसे मुद्दों की गूंज विधानसभा में सुनाई देगी। 

विपक्ष इनेलो की कमान जहां नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, जसविंद्र संधू, परमिंद्र ढुल के हाथ रह सकती है। सत्र में भाजपा सरकार अपने 3 वर्ष पूरे होने पर विकास कार्यों पर पीठ थपथपाने का काम करेगी। इसके अलावा सरकार स्वर्ण जयंती वर्ष समापन अवगत करवाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static