हरियाणा-पंजाब सीमा के कई रास्ते बंद, प्रशासन ने बताई मॉक ड्रिल, लोगों ने किया विरोध

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2024 - 06:14 PM (IST)

गुहला/चीका (कपिल): हरियाणा के गुहला चीका क्षेत्र में हरियाणा-पंजाब सीमा के तकरीबन सभी 5-6 नाके बंद किए गए हैं। प्रशासन इसे जहां चुनावी रिहर्सल बता रहा हैं। वहीं इंडिया गठबंधन के कुछ स्थानीय नेताओं ने इसे सरकार और प्रशासन की धक्केशाही बताया है और इसे गैर संवैधानिक करार दिया है। स्थानीय कांग्रेसी नेता हाकम सीडा, नरेश ढांडे सहित दर्जनों की तादाद में घग्गर के पुल पर पहुंचे कईयों ने इसे इंडिया गठबंधन के प्रचार प्रसार में बाधा बताया है।

वहीं सूत्रों के अनुसार पाई में किसान पंचायत व जिला कैथल में भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दौरे को लेकर भी विरोध ना हो इसलिए रास्ता बंद करने का कारण बताया जा रहा है। इंडिया गठबंधन के कांग्रेसी नेताओं के अनुसार गुहला में केजरीवाल का रोड़ शो भी इसका कारण हो सकता है, ताकि सीमावर्ती गांवों से किसान और आम आदमी पार्टी के लोग यहां ना आ सकें।

हालांकि रास्ते किसी भी कारण से बंद हुआ हो, पर परेशानी आम जनता को हो रही है और लोगों ने इस बात का विरोध भी किया है। इस संबंध में गुहला के DSP कुलदीप बेनीवाल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि ये एक मॉक ड्रिल रिहर्सल थी, जिसमें 5 से 6 घंटे के लिए एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई थी। जिसमें कम कर्मचारियों के जरिए 5-6 रास्तों को बंद किया गया था। जबकि दोपहर 2:30 बजे के करीब खोल दिए गए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के मद्देनजर ऐसा किया गया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static