दिल्ली में होगी हरियाणा भाजपा की ''छोटी टोली'' बैठक, मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष भी बनेंगे हिस्सा

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2023 - 03:20 PM (IST)

दिल्ली(कमल कंसल): हरियाणा में भाजपा का चुनावी अभियान शुरु हो गया है। भाजपा प्रदेश प्रभारी बिपल्ब देब व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ लगातार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी की मजबूती को लेकर रणनीति बना रहे हैं। इस कड़ी में आज दिल्ली में शाम 4 बजे हरियाणा भाजपा की छोटी टोली बैठक आयोजित होगी। यह बैठक पहले गुरुग्राम में होनी थी। लेकिन अब यह बैठक दिल्ली स्थित बिप्लब देब के आवास पर स्थानांतरित कर दी गई है।

यह बैठक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में होगी। इस छोटी टोली बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल होंगे। इसके अलावा हरियाणा प्रभारी बिप्लब देब, संगठन मंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static